फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जमीन का सौदा कर 90.61 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक के डूंडाहेड़ा के रहने वाले नितिन त्यागी से पांच लोगों ने जमीन बेचने के नाम पर 90.61 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद जमीन मालिक ने बैनामा नहीं किया और अन्य किसी को जमीन को बेच दिया। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी रुपये लौटाने से इन्कार कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

नितिन त्यागी का कहना है कि गौतमबुद्धनगर के पाली निवासी जगत सिंह, चिपियाना खुर्द निवासी नरेंद्र सिंह, राजेंद्र और किश्चन बागू निवासी कुलदीप और प्रदीप कुमार ने 7500 वर्गगज जमीन बेचने का सौदा किया। उन्होंने सौदा होने के बाद बैंक खाते में 90.61 लाख रुपये दो बार में दे दिए। बाद में उनके पक्ष में बैनामा करने का वादा किया। आरोप है कि जून 2020 में उन्होंने जमीन पर कब्जा दे दिया, लेकिन जगत सिंह ने बैनामा नहीं किया। बाद में उन्होंने सितंबर 2020 में बैनामा करने का वादा किया। कई बार कहने के बाद उन्होंने बैनामा नहीं किया। आरोप है कि इसी बीच जानकारी हुई कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी और को जमीन बेच दी। मामले में उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया और अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामले में उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, कुलदीप कुमार, प्रदीप कुमार और जगत सिंह के खिलाफ कोर्ट का सहारा लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें