फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किश्त जमा करने का वादा कर स्कूटी बेचकर 60 हजार हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गोविंदपुरम के बालाजी एंक्लेव के रहने वाले दिनेश सिंह ने मालीवाड़ा निवासी रोहित पांचाल से उनकी स्कूटी का सौदा कर खरीद ली। आरोप है कि उन्होंने उनसे विक्रय पत्र भी लिया, जिसमें उन्होंने बची हुई किश्त जमा करने की भी बात लिखी, लेकिन उन्होंने किश्त जमा नहीं की और फाइनेंस कंपनी ने स्कूटी रिकवर कर ली।
विज्ञापन


दिनेश सिंह का कहना है कि स्कूटी रोहित की पत्नी के नाम है। उन्होंने 65 हजार रुपये में सौदा किया। मौके पर 60 हजार रुपये नकद देकर उन्होंने स्कूटी ले ली और विक्रय पत्र ले लिया। इसमें रोहित की पत्नी ने यह भी लिखा कि स्कूटी पर 35 किश्त बाकी हैं जिन्हें वह जमा करेंगी। लेकिन बाद में उन्होंने जमा नहीं की। आरोप है कि धोखाधड़ी कर रोहित ने 60 हजार रुपये हड़प लिए। मामले में उन्होंने रोहित के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें