मुरादनगर। रावली रोड पर राधा कुंज कॉलेानी के गेट के पास तेजरफ्तार ऑटो ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई।
काकड़ा गांव निवासी अर्जुन त्यागी(51)पुत्र आशाराम त्यागी बिल्डिंग मैटेरियल का काम करते थे, परिवार में पत्नी कविता, बेटा दीपक व बेटी पूजा है। रविवार रात अर्जुन त्यागी बाइक से मुरादनगर से अपने गांव लौट रहे थे। रावली रोड पर स्थित राधा कुंज कॉलेानी के गेट के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेजफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। गंभीर हालत में अर्जुन त्यागी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई राजपाल त्यागी की तहरीर पर ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।