फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बैंक में बंधक फ्लैट का सौदा कर 25 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक निवासी सत्यपाल सिंह से दो प्रॉपर्टी डीलर समेत चार लोगों ने बैंक में बंधक रखे फ्लैट को फिर से सौदा कर 25 लाख रुपये हड़प लिए। फ्लैट पर बैंककर्मियों देखकर जानकारी करने पर उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की है। सत्यपाल सिंह का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर साहिल और अमित ने उन्हें क्रॉसिंग रिपब्लिक में दिल्ली निवासी गुड़िया वर्मा का एक फ्लैट दिखाया। जो उन्हें पसंद आ गया और 55 लाख रुपये में सौदा हो गया। आरोप है कि गुड़िया ने उन्हें फ्लैट की रजिस्ट्री भी दिखाई थी। विश्वास करके उन्होंने 25 लाख रुपये दे दिए। बाकी रकम देने के लिए जब वहां पहुंचे तो वहां उन्हें बैंककर्मी मिले। जानकारी करने पर पता चला कि फ्लैट पर ऋण है और इन्होंने किसी और फ्लैट बेच रखा है। उन्हें उन्होंने फर्जी बैनामा दिखाकर रकम ली थी। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर गुड़िया, उसके पति राजकुमार व उनके बच्चों ने उन्होंने घर में बंद करके अभद्रता कर मारपीट की। मामले में उन्होंने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में साहिल, अमित, गुड़िया, राजकुमार दीनानाथ वर्मा और उनके बच्चों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी वेव सिटी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें