फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल सरकारी..लोगों ने उठाई संवारने की जिम्मेदारी

Sun, 04 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के प्रति शासन कितना संजीदा है, स्कूलों के हालात खुद-ब- खुद बयां कर देते हैं। सरकार की अनदेखी की बीच शहर की सामाजिक संस्थाएं स्कूलों को गोद लेकर उनकी व्यवस्था सुधारने जुटी हैं।
विज्ञापन


रोटरी क्लब, लायंस क्लब और आकांक्षा समिति के साथ ही अन्य सामाजिक संस्थाओं ने स्कूलों को गोद लिया है। इनकी ओर से कई स्कूलों में शौचालय, स्वच्छ पानी, फर्नीचर और कंप्यूटर शिक्षा की सुविधा मुहैया कराई गई। नगर और देहात क्षेत्र में बड़ी संख्या में स्कूल संवार जा रहे हैं।

इन स्कूलों में सुधारी गई व्यवस्था
1. लोहिया नगर प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय
- रोटरी क्लब गाजियाबाद और रोटरी गाजियाबाद शताब्दी की ओर से बच्चों के लिए शौचालय बनवाने के साथ ही आरओ वाटर और फर्नीचर की सुविधा भी दी गई है। हेड मास्टर लक्ष्मीचंद ने बताया कि रोटरी क्लब के सहयोग से छह शौचालय बनवाए गए हैं।
विज्ञापन


विद्यालय की फर्श ठीक करा कर टाइल्स लगवाई गईं हैं। रोटरी क्लब गाजियाबाद के  पूर्व अध्यक्ष अशोक साहा ने बताया कि लोहिया नगर के साथ ही 15 विद्यालयों में प्रोजेक्ट के तौर पर काम किया गया है। इसके साथ ही बच्चों को कॉपी-पेंसिल भी मुहैया कराई जाती है।

2. प्राइमरी विद्यालय इस्लाम नगर
- इस्लाम नगर प्राथमिक विद्यालय को उसकी बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों ने ही निकाला। विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्यों ने योगदान से विद्यालय में बच्चों के लिए झूले लगवाए और प्रांगण में टाइल्स लगवाई गईं। प्रधानाध्यापक इकबाल ने बताया अब विधायक निधि से भी विद्यालय में एक कमरा बनवाया गया है।

3. प्राथमिक विद्यालय काजीपुरा
- नगर क्षेत्र के इस विद्यालय में रोटरी क्लब साहिबाबाद की ओर से बच्चों की सुविधा के लिए न केवल विद्यालय प्रांगण में टाइल्स लगवाई गईं बल्कि बच्चों के लिए दो कंप्यूटर भी दिए गए हैं। स्कूल की सहायक अध्यापिका अनीता ने बताया कि विद्यालय में संस्था द्वारा पानी के लिए सबमर्सिबल और इनवर्टर भी लगाया गया है।

4. उच्च प्राथमिक विद्यालय नासिरपुर
- उच्च प्राथमिक विद्यालय नासिरपुर में शिक्षक की कमी अब बच्चों को नहीं खल रही। बच्चों को विज्ञान और गणित पढ़ाने के लिए पीएनबी से रिटायर्ड अमृत गोयल अपना समय दे रहे हैं।
अमृत गोयल ने बताया कि वे अपनी स्वेच्छा से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बच्चों को पढ़ाने का मौका दिया है, इसके लिए वह आभारी हैं।

इन स्कूलों को भी लोगों ने ही संवारा
ऐसे स्कूलों की सूची लंबी है, जिसे सामाजिक संस्थाओं द्वारा संवारा गया है। आकांक्षा समिति द्वारा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शौचालय बनवाए गए हैं। इसके साथ ही गांधी नगर विद्यालय, बोंझा प्राथमिक विद्यालय, कैला प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, कविनगर प्राथमिक विद्यालय के साथ ही ट्रांस हिंडन के विद्यालयों में सामाजिक संस्थाओं ने काम कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें