गाजियाबाद। ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये किशोरों का धर्मांतरण कराने के मामले के आरोपी अब्दुल रहमान उर्फ नन्नी के खिलाफ शासन ने एनएसए(रासुका) लगा दी है। शासन से मुहर लगने के बाद अब अब्दुल रहमान अगले निर्णय तक जेल में ही रहेगा। जल्द ही मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ बद्दो पर भी शासन से अनुमोदन मिल सकता है। अब्दुल रहमान पर जिलाधिकारी के हस्ताक्षर कर 12 जुलाई रासुका की कार्रवाई के अनुमोदन किया गया था। डीसीपी का कहना है कि शाहनवाज की फाइल भी भेजी गई है। जल्द ही उस पर एनएसए की कार्रवाई के लिए शासन से मुहर लग सकती है।