गाजियाबाद। वेव सिटी थानाक्षेत्र की मानसरोवर पार्क कॉलोनी में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। मामले में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस छानबीन मेें जुट गई है।
मानसरोवर पार्क कॉलोनी निवासी सचिन श्रीवास्तव ने बताया 29 सितंबर को वह नोएडा स्थित अपने दफ्तर गए हुए थे। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे गहने व नकदी चोरी कर ली। लौटने पर उनको इस घटना का पता चला। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।