फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गारमेंट फैक्टरी में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सेक्टर ए वन में गारमेंट फैक्टरी में सोमवार को आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने के सही कारणों का पता किया जा रहा है। वहीं, फैक्टरी में दमकल अधिकारियों ने आग के इंतजाम न होने की बात कही है।
विज्ञापन


दिल्ली निवासी पंकज पटावरी की मेनमार्क एपेरियल प्राइवेट लिमिटेड के नाम से तीन मंजिला गारमेंट फैक्टरी है। इसकी पहली मंजिल पर सोमवार को करीब सवा 11 बजे शार्ट सर्किट से कपड़ों के थान में आग लग गई। दमकलकर्मी तीन फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन असफल रहे तो एक और फायर टेंडर मंगाया गया। दमकल विभाग के उपनिरीक्षक गौरव कुमार ने बताया कि फैक्टरी मालिक ने शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की बात कहीं है। आग से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में आग से बचाव के लिए मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था स्थापित नहीं की गई। इसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें