मुरादनगर। गांधी कालोनी में बाइक सवार बदमाश ने घूमने निकली महिला के सोने के कुंडल लूट लिए। गांधी कालोनी निवासी महिला अनीता शर्मा ने बताया कि सोमवार रात वह खाना खाने के बाद घूमने के लिए निकली थी। गली के मोड़ पहुंची तो बाइक सवार युवक पीछे से आया और उनके कान पर झपट्टा मारकर कुंडल लूट ले गया। शोर मचाने पर कलोनी के लोगों ने बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह भाग गया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाश की तलाश की जा रही है।