फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेले में जेठानी-देवरानी के गले चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर में चल रहे शारदीय नवरात्र मेले में प्रसाद चढ़ाने गईं जेठानी और देवरानी के गले से बदमाशों ने चेन झपट ली। पुलिस ने छानबीन के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

निवाड़ी के गांव सौंदा निवासी विवाहिता भारती के अनुसार वह अपनी देवरानी अन्नु के साथ मंगलवार को सीकरी खुर्द स्थित महामाया देवी मंदिर मेले में प्रसाद चढ़ाने गई थीं। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। भारती और अन्नु वहां पूजा करने लगीं। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने दोनों के गले से चेन झपट ली। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि भारती की तहरीर के अनुसार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें