फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान-साधना से प्रभु का साक्षात्कार संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। अखिल भारतीय योग संस्थान द्वारा आनलाइन बाल योग एवं संसकार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर अध्यक्ष केके अरोड़ा के सानिध्य में डी-ब्लॉक शास्त्री नगर में लगाया गया। ऑनलाइन बाल योग एवं संस्कार शिविर का शुभारंभ शिविर संयोजिका मीना चोपड़ा द्वारा किया गया। जिसमे बच्चों को ओ३म् की ध्वनि और गायत्री मंत्र भावार्थ सहित बताया गया। उन्होंने बताया कि यह ऑनलाइन बाल योग एवं संस्कार शिविर जब तक सब कुछ सामान्य नहीं हो जाता सप्ताह में दो दिन सुबह 8:00 से 9:00 बजे तक यह शिविर लगेगा। जिनमें विभिन्न विद्यालयों के बच्चे भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ कर सकेंगे। उन्होंने बच्चों को श्वसन करवाया। उसी बीच उन्होंने सत्य पर आधारित कहानी सुनाई व उसका मोरल भी बताया। इसके अलावा हास्य आसन, ताली वादन करवाकर उनके लाभ भी बताएं। पहले दिन बच्चों को समझाया कि सुबह उठकर अपने माता पिता को नमस्ते करना चाहिए। उनके प्रथम गुरु उनके माता-पिता हैं उनका आशीर्वाद सदैव फलदाई होता है। योग हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखने का अचूक उपाय है और इससे हमारा आध्यात्मिक विकास होता है।योग शिक्षिका वीणा रोहिल्ला जी ने बच्चों को सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन,वृक्षासन,सूर्य नमस्कार करवाएं तथा उनका लाभ बताया। योग शिक्षिका अनीता भारद्वाज ने बच्चों को साइकिलिंग,बाल मचलनासन,सर्पासन करवाया तथा उनके लाभ भी बताएं।केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रांतीय महामंत्री प्रवीण आर्य ने एक गीत,\"आओ मिल के विचार करें,पहले हम आप सुधरें फिर जग का सुधार करें\" गाया। इस ऑन लाइन शिविर में 28 बच्चों ने भाग लिया। भाग लेने वाले बच्चों में किशन शर्मा,शशांक शर्मा, आदित्य जैन मयूर,नव्य अग्रवाल, अरे चौधरी,युग गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें