फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बरात से एक दिन पहले दूल्हे के घर पहुंची प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। कोतवाली क्षेत्र की कॉलोनी में रहने वाले युवक पर युवती ने झूठ बोलकर दो साल तक संबंध बनाने का आरोप लगाया। युवक की शादी से एक दिन पहले प्रेमिका उसके घर पहुंची और विरोध किया। प्रेमिका ने अब प्रेमी और उसके घरवालों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

पीड़िता युवती का आरोप है कि वह करीब दो साल से युवक को जानती है। युवक ने उनसे शादी करने का वादा किया था। वादा करने के बाद युवक-युवती से संबंध बनाने लगा। कुछ दिन पहले युवती अपने प्रेमी के घर पहुंची। युवती का आरोप है कि प्रेमी के परिजनों ने शादी करने के बाद कही थी। शनिवार को पीड़िता युवती को पता चला कि रविवार को उसके प्रेमी की शादी किसी और लड़की से होने वाली है।
यह सूचना मिलते ही युवती प्रेमी के घर पहुंची और शादी करने की बात कहने लगी। इसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। युवती ने धमकी दी है कि अगर उसकी शादी उसके प्रेमी से नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें