फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती को इंस्टाग्राम पर दी दुष्कर्म की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इंस्टाग्राम पर युवती को दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि इससे पूर्व भी युवती का फोटो को एडिट कर वायरल किया गया था। पीड़िता ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नंदग्राम क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली युवती का कहना है कि उनकी एक इंस्टाग्राम आईडी है। उनकी आईडी पर एक युवक ने दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उनकी आईडी से फोटो चोरी कर लिया गया था। उनके फोटो को अश्लील बनाकर वायरल किया गया था। इस मामले में उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। युवती ने नंदग्राम थाने में तहरीर दी है। एसीपी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें