फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां छोटे भाई को ट्यूशन से लेने जा रही हूं...फिर वापस नहीं आई 12वीं कक्षा की छात्रा, सात घंटे बाद यहां मिली

Sat, 15 Apr 2023 08:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कौशांबी पुलिस साढ़े सात घंटे दौड़ने के बाद छात्रा को घर के पास चार मंजिला बिल्डिंग की छत से सकुशल बरामद कर लिया। दरअसल छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के कौशांबी थाना इलाके के वैशाली में बृहस्पतिवार शाम करीब पौने छह बजे छोटे भाई को ट्यूशन लेने गई 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा अचानक लापता हो गई। डेढ़ घंटे तक वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने अपहरण की सूचना दी। 
विज्ञापन


कौशांबी पुलिस साढ़े सात घंटे दौड़ने के बाद छात्रा को घर के पास चार मंजिला बिल्डिंग की छत से सकुशल बरामद कर लिया। दरअसल छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी। 

डीसीपी विवेक चंद्र का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम करीब पौने छह बजे वैशाली की एक छात्रा छोटे भाई को ट्यूशन सेंटर से लाने की बात कह कर घर से बाहर निकली थी। इंटरनेट में भी फोटो के साथ छात्रा के गायब होने की जानकारी वायरल हुई थी। रात डेढ़ बजे छात्रा घर से कुछ दूरी पर चार मंजिला बिल्डिंग की छत पर मिली। 
विज्ञापन


लोगों ने कौशांबी पुलिस को छात्रा के मिलने की सूचना दी। थानाध्यक्ष अंकित तरार ने छात्रा से बात की तो शुरुआत में उसने बताया कि दो युवकों ने उसके सिर में डंडे से हमला कर दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। बिल्डिंग की छत पर आने के बारे में भी उसे कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें