मोदीनगर। निवाड़ी स्थित गांव शेरपुर के जंगल में रविवार शाम ईंख के खते से एक युवती का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि युवती की हत्या कर शव ईंख में फेंक दिया गया है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार शव सप्ताहभर पुराना लग रहा है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रविवार को निवाड़ी के गांव शेरपुर के जंगल में युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद निवाड़ी थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचे। सोहनवीर के ईंख के खेत से एक युवती का शव बरामद किया। शव खराब हो चुका था। एसीपी ने बताया कि युवती की उम्र लगभग 24 साल के आसपास है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लगेगा। युवती की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।