फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कुत्ता घुमाने के दौरान युवती से की छेड़छाड़ और अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में सुबह दस बजे घर के बाहर कुत्ता घुमा रही युवती से मालवाहक वाहन में सवार युवकों ने छेड़छाड़ और अभद्रता की। युवती ने विरोध किया तो युवकों ने बुरी तरह पीट दिया। शालीमार गार्डन थाने में एक नामजद और एक अज्ञात पर मुकदमा हुआ है।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि कालोनी में आए दिन युवक युवतियों पर कमेंट करते रहते हैं। कई बार कहासुनी में विवाद भी बढ़ चुका है लेकिन पुलिस गश्त के दौरान युवक भाग जाते हैं। सुबह दस बजे जब वह कुत्ता घुमा रही थी तो मालवाहक वाहन में सवार युवक ने कमेंट करना शुरू कर दिया। दो-तीन बार उसने नजरअंदाज किया लेकिन दूसरे युवक ने दोबारा से कमेंट कर दिया। युवती ने शोर मचाकर विरोध किया तो दोनों ने पीटना शुरू कर दिया। इसमें युवती को चोट लग गई। शिकायत पर पुलिस ने युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम शमशाद बताया। दूसरे की तलाश हो रही है। सहायक पुलिस उपायुक्त सूर्यबली का कहना है कि शमशाद नाम के युवक को पकड़कर कार्रवाई हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें