फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शिव मंदिर के पीछे दरवाजे की कुंडी तोड़कर दानपात्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्यायखंड -2 में रविवार देर रात चोरों ने शिव शक्ति मंदिर के पीछे वाले दरवाजे की कुंडी तोड़कर 20-25 हजार रुपये की नकदी समेत दानपात्र चोरी कर लिया। वहीं, खोड़ा के गीतांजलि विहार में घर से लैपटॉप और फोन चोरी हो गया।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी राकेश जदली ने बताया कि रविवार को चंद्र ग्रहण की वजह से मंदिर के कपाट बंद थे। रात में पूजा-पाठ करने के बाद वह 11 बजे घर चले गए थे। सुबह पांच बजे मंदिर पहुंचे तो पीछे दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। शिवालय के सामने रखा दानपात्र गायब था। उनका कहना है कि दानपात्र में 20 से 25 हजार रुपये थे। इसके बाद चोरों ने अन्य सामान भी चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वे दानपात्र लेकर भाग गए। उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को लिखित शिकायत दी। खोड़ा में रहने वाले जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि 29 अक्तूबर की सुबह 3.15 बजे चोरों ने घर में रखा लैपटॉप और फोन चोरी कर लिया। उन्होंने शक होने पर चोर को इधर-उधर तलाश किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें