फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नेपाल से गाजियाबाद लेकर आया था पांच किलो चरस, दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी पुलिस ने पांच किलो चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें पकड़ा गया एक आरोपी नेपाल के पुरुषोत्तम नगर, कपिलवस्तु का राजू है। जबकि दूसरे आरोपी ने अपना नाम रईस निवासी इंदिरापुरम बताया।
विज्ञापन


एसीपी प्रिया श्रीपाल ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली कि राजू नाम का शख्स नेपाल से भारी मात्रा में चरस लेकर गाजियाबाद के लाल कुआं के पास पहुंचा है। वहां यह चरस उसको रईस को सौंपनी थी। पुलिस ने दोनों को मौके पर घेराबंदी करके दबोच लिया। उनसे चरस बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि रईस राजू के संपर्क में तीन साल पहले आया था। राजू से ही वह नेपाल से चरस मंगवाता था और यहां पर छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर चरस को दिल्ली एनसीआर में बेचने का काम करता था। एक बार चरस यहां लाने पर राजू को 50 हज़ार मिलते थे। रईस से बाइक भी बरामद की गई है। इस बाइक का इस्तेमाल आरोपी माल को सप्लाई करने के लिए भी करता था। रईस के संपर्क में और कौन-कौन लोग थे जिनको माल सप्लाई हो रहा था, इसकी भी छानबीन की जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें