फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही की शिकार बिटिया: सोसाइटी की खुली रेलिंग से साइकिल संग बेसमेंट में गिरी, देखें गुनाहगार का कबूलनामा

Fri, 25 Apr 2025 09:06 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

निवासियों द्वारा सोसाइटी एओए व मेंटेनेंस कंपनी निम्बस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। निवासियों ने बताया कि टूटी हुई रेलिंग की जानकारी कंप्लेंट कर निवासियों ने 13 अप्रैल 2025 को ही दे दी थी, लेकिन एओए प्रशासन व मेंटेनेंस कंपनी ने जानकारी मिलने के बावजूद इसको समय रहते ठीक नहीं किया।
विज्ञापन
घायल बच्ची और लापरवाही का कबूलनामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच7 सोसाइटी में शुक्रवार शाम एक बच्ची साइकिल चलाते हुए पार्क के समीप टूटे हुए रेलिंग से नीचे बेसमेंट में जा गिरी। जिससे बच्ची को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

ऑफिस में थे बच्ची के पापा
घटना की जानकारी लगते ही सोसाइटी के गार्ड्स व पास मौजूद रेजिडेंट्स ने बच्ची को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची के पापा उस समय ऑफिस में थे जिनको सोसाइटी द्वारा सूचित किया गया। 
विज्ञापन

समय से ठीक हो जाती रेलिंग तो न होता हादसा
निवासियों द्वारा सोसाइटी एओए व मेंटेनेंस कंपनी निम्बस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। निवासियों ने बताया कि टूटी हुई रेलिंग की जानकारी कंप्लेंट कर निवासियों ने 13 अप्रैल 2025 को ही दे दी थी, लेकिन एओए प्रशासन व मेंटेनेंस कंपनी ने जानकारी मिलने के बावजूद इसको समय रहते ठीक नहीं किया और ना ही इस दुर्घटना संभावित स्थल के आसपास कोई सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की और ना ही कोई बैरिकेटिंग की थी। सोसाइटी निवासियों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें