गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के अहिंसा खंड-दो स्थित ऋषभ क्लाउड 9 सोसाइटी के सी-टावर में छठे फ्लोर की बालकनी में रील बना रही 16 वर्षीय मौलिसा नीचे गिर गई। घायल को माता-पिता तुरंत पास के निजी अस्पताल में ले गए। डॉक्टर की टीम इलाज कर रही है। घायल के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जांच कर रही है।