फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थिति में युवती की मौत, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, पोस्टमार्टम हाऊस पर परिजनों ने युवती की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


विजयनगर थाना क्षेत्र चरण सिंह काॅलोनी में स्थित एक मकान में भारती उर्फ गुडिया का शव फर्श पर पड़ा मिला। युवती के शरीर पर चोट के पुराने निशान मिले। छोटी बहन मुस्कान ने बताया कि भारती की शादी तीन वर्ष पूर्व आदेश नाम के युवक से हुई थी।
विवाद के चलते दोनों अलग-अलग हो गए थे। एक वर्ष से उनकी बहन लिव-इन-रिलेशन में एक युवक के साथ किराये के कमरे में चौधरी चरण सिंह काॅलोनी में रहती थी। आरोप है कि प्रेमी भारती पर तांत्रिक क्रिया करता था। कुछ दिन पूर्व ही आरोपी प्रेमी ने उसकी पिटाई कर उनके नाजुक अंगों पर लात से प्रहार किया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। गंभीर हालत में प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया और उपचार नहीं कराया। पिटाई से उनका स्वास्थ्य गिरता रहा और उपचार के अभाव में उनकी सोमवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्होंने कई बार आरोपी युवक के चंगुल से भारती को छुड़ाना चाहा लेकिन असफल रहे। भारती उर्फ गुडिया पांच भाई-बहनों में मंझली थी। परिजनों ने आशंका जताई कि आरोपी प्रेमी की पिटाई और उत्पीड़न से भारती की मौत हुई है।
विज्ञापन


......

प्रेमी ने दाह संस्कार से किया इंकार

मृतका के परिजनों ने बताया कि भारती का पोस्टमार्टम हो चुका है। दाह संस्कार के लिए उन्होंने आरोपी युवक को फोन कर श्मशान घाट पर बुलाया। आरोप है कि आरोपी ने पुलिस का भय बताकर मौके पर आने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया।



वर्जन....

प्रथमदृष्टया युवती की मौत बीमारी के चलते होना बताया गया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-धवल जायसवाल, डीसीपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें