गाजियाबाद। धोखाधड़ी, धमकी देना, रंगदारी मांगने के मामले में छह बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। सिहानी गेट थाना प्रभारी सचिन कुमार ने धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने, मारपीट, जानलेवा हमला करने वाले आरोपी संजय सूरी, ज्योति सूरी और पायल सिसौदिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, कविनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक धोखाधड़ी कर रकम ऐंठने वाले लोकेश कुमार, कमल कुमार और नेहा शर्मा पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गैंग लीडर संजय सूरी के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं और दूसरे मामले में गैंग लीडर लोकेश कुमार के खिलाफ नौ मुकदमे दर्ज हैं।