फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्ची को कुत्ते ने काटा, सोसायटी के लोग पहुंचे थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र की निलाया ग्रीन सोसायटी में रहने वाली सुभिक्षा (8) को शुक्रवार को कुत्ते ने काट लिया। एमएमजी अस्पताल में बच्ची का उपचार कराया गया। वहीं, सोसायटी में कुत्तों के आतंक से परेशान लोगों ने मधुबन बापूधाम थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सोसायटी के लोगों ने बताया कि उनके फ्लैट के आसपास पालतू कुत्ते दिन-रात मंडराते रहते हैं। शुक्रवार की शाम को बच्ची सुभिक्षा के पैर में कुत्ते ने काट लिया। इससे पूर्व भी पालतू कुत्ते काफी लोगों को घायल कर चुके हैं। विरोध करने पर कुत्तों को खाना खिलाने वाले लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। लोगों ने मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी से सोसायटी से कुत्तों को बाहर करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें