फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reels Video: रेल पटरी पर रील बनाते वक्त आई पद्मावत एक्सप्रेस, चपेट में आने से एक युवती और दो युवकों की मौत

Thu, 15 Dec 2022 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

यूपी के गाजियाबाद में एक युवती और दो युवकों को रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। अचानक तेज रफ्तार ट्रेन ने तीनों को चपेट में ले लिया। जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके में रेलवे ट्रैक पर रील्स बनाने के दौरान एक महिला और दो पुरुष ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को इसकी सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर से मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। तीनों की शिनाख्त हो गई है। 
विज्ञापन


डीसीपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर के मेमो के जरिए मिली थी। बुधवार रात को ग़ाजियाबाद से लखनऊ जा रही पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन से मसूरी के कल्लू गढ़ी रेलवे क्रासिंग के पास तीनों वीडियो बनाने के दौरान चपेट में आए थे। पद्मावत एक्सप्रेस के लोको पायलट ने इसकी जानकारी डासना रेलवे स्टेशन पर दी थी। 

शवों की पहचान शकील (32) पुत्र बशीर निवासी मसूरी, नदीम (23) पुत्र इसरार उर्फ कलुआ निवासी ग्राम दिसौरा थाना मुंडाली मेरठ और जैनब (20) पत्नी नदीम निवासी दिसौरा हाल निवासी मसूरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शकील और नदीम दोनों दोस्त थे और ट्रक चालक थे। नदीम का जैनब से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों ने छह माह पहले शादी की थी। तीनों घर से बुधवार दोपहर दो बजे सामान लाने के लिए निकले थे।    
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें