फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, सुरक्षा चाक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब, सुरक्षा चाक चौबंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए शहर के सभी मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर का हर शिवालय रंग-बिरंगी लाइट्स से जगमगा रहा है और मंदिरों में भक्ति गीत गूंज रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था चौबंद कर ली गई है। मंगलवार को त्रयोदशी का जल और चतुर्दशी का जल चढ़ेगा। सोमवार से ही हाजरी का जल चढ़ाना शुरू हो गया है। दूधेश्वरनाथ मंदिर में पांच लाख से अधिक कांवड़ियों के जलाभिषेक करने की उम्मीद है।
महंत नारायण गिरि ने बताया कि मंदिर में मंगलवार 30 जुलाई को सुबह से त्रयोदशी का जल और दोपहर बाद से चतुर्दशी का जल चढ़ेगा। दूधेश्वरनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी ने बताया कि 30 जुलाई को त्रयोदशी का जल सुबह 5:46 बजे से दोपहर 2:49 बजे तक, उसके बाद दोपहर 2:50 से लेकर बुधवार को सुबह 11:57 बजे तक चतुर्दशी का जल चढ़ेगा। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि का व्रत भी मंगलवार को किया जाएगा। मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि मंदिर में गंगा जल की व्यवस्था की गई है और कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था शंभू दयाल डिग्री कॉलेज में की गई है । जहां प्रशासन की ओर से पेयजल व चिकित्सा की सुविधा भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पीएसी और महिला भक्तों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस भी तैनात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के इंतजाम हुए पूरे, पीएसी तैनात
500 से अधिक स्वयंसेवक कांवड़ मेले के दौरान मंदिर परिसर में सारी व्यवस्था संभालेंगे। सोमवार से बीएसएफ के जवान सहित जिला प्रशासन व पुलिस विभाग के वालंटियर्स भी मंदिर में तैनात हो गए। मंदिर परिसर की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे करेंगे। भक्त कतार में भगवान शिव के दर्शन कर सकें इसके लिए बैरिकेडिंग भी करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें