फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरियर ब्वॉय बनकर कारोबारी के घर में घुसे बदमाशों ने 11 लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरियर ब्वॉय बनकर कारोबारी के घर घुसे बदमाशों ने 11 लाख लूटे
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर ए ब्लॉक निवासी ड्राई फ्रूट्स कारोबारी के परिवार को 45 मिनट तक बंधक बनाकर हथियार के बल पर बदमाशों ने दस लाख के गहने, एक लाख नकद और दो मोबाइल लूट लिया। शातिर कारोबारी के घर कोरियर ब्वॉय बनकर घुसे थे। बदमाशों ने लूट के दौरान फायरिंग भी की। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
सूर्यनगर ए ब्लॉक में रहने वाले आशुतोष गर्ग का दिल्ली के खारी बावली में ड्राई फ्रूट्स का कारोबार है। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह, उनकी मां और अकाउंटेंट मोहम्मद फैजान घर पर थे। शाम करीब साढ़े चार बजेएक युवक ने घंटी बजाई। आशुतोष ने दरवाजा खोला तो युवक ने उनके भाई विकास के नाम से कोरियर आने की बात कही। जब तक वह कुछ समझ पाते युवक ने पिस्टल तान दी। तभी युवक का दूसरा साथी अंदर आ गया। इसके बाद बदमाशों ने रस्सी से उनके, उनकी मां और अकाउंटेंट के हाथ-पैर बांध दिए। एक ने कमरे के अंदर फायरिंग भी की। इसके बाद तीसरा साथी भी अंदर आ गया। बदमाशों ने आशुतोष और उनकी मां के मुंह पर टेप लगा दिया। जबकि अकाउंटेंट का मुंह खुला हुआ था। बदमाश पिस्टल के बट से कारोबारी के सिर में वारकर धकेलते हुए दो कमरों में ले गए। जहां आलमारी की चाबियां लेकर करीब 10 लाख के गहने, एक लाख नकद और दो मोबाइल लूट लिया। करीब 45 मिनट तक बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाए रखा। भागते समय कारोबारी, उनकी मां और अकाउंटेंट को अलग-अलग कमरों में बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पड़ोसी की मदद से पुलिस को दी सूचना
पीड़ित आशुतोष ने बताया कि बताया कि अकाउंटेंट के मुंह पर टेप नहीं लगी थी। उसने दांतों से कारोबारी के पैरों में बंधी रस्सी काटी। पैर खुलने पर कारोबारी पड़ोसी के घर पहुंचे और मुंह की टेप व हाथ खुलवाए। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी देते हुए मां और अकाउंटेंट को बंधन मुक्त किया। पड़ोसी के मोबाइल से ही कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ साहिबाबाद आलोक दुबे, एसएचओ लिंकरोड रण सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
सीसीटीवी कैमरे में कैद मिले आरोपी, पुलिस जुटा रही साक्ष्य
घटना के बाद पुलिस के साथ डाग स्क्वॉड, फारेंसिक टीम और सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अधिकारियों ने पीड़ितों से भी जानकारी की। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चार बदमाश कैद हुए हैं। इनमें से तीनों बदमाश घर में गए थे, जबकि एक घर के बाहर निगरानी कर रहा था। पुलिस की टीम जांच कर रही है कि बदमाश कहां से आए और किस ओर गए।
विज्ञापन

हाथ लगे हैं अहम सुराग
घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की तीन टीम जांच कर रही है। - ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी सिटी सेकेंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें