फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या में आरोपी दंपती और दो बेटे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या में आरोपी दंपती और दो बेटे गिरफ्तार
विज्ञापन

साहिबाबाद। साहिबाबाद के शहीदनगर स्थित डी ब्लॉक में दो पड़ोसी महिलाओं में कहासुनी के बाद बृहस्पतिवार रात को हुई युवक की हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट, बलवा, हत्या, जानलेवा, हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर दंपती और उनके दो बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आलाकत्ल डंडा और चाकू बरामद कर लिया है।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भाई शाहिद की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर मारपीट, बलवा, हत्या और जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शकील, उसकी पत्नी, बेटा तसलीम, आरिफ निवासी शहीदनगर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आलाकत्ल डंडा और चाकू बरामद कर लिया है। जबकि आरोपी आसिफ अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सुबह के समय दोनों घर की महिलाओं में विवाद हुआ था। आरिफ का कहना था कि जब वह शाम के समय घर पहुंचा तो परिजनों ने मामले की जानकारी दी। इस पर वह परिवार समेत आबिद के घर पर पहुंच गया। जहां पर रात के समय फिर से विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। आसिफ ने आबिद को पकड़ लिया और आरिफ ने उसपर चाकू से वार कर दिया। वहीं मां और पिता शकील ने भी डंडे से आबिद के परिवार के अन्य लोगों पर हमला कर दिया। इसमें आबिद और शाहिद की पत्नी शबाना घायल हो गए। आरोपी वहां से भाग गए। इलाज के दौरान आबिद की मौत हो गई। जबकि शबाना का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय किया गया सुपुर्द-ए-खाक
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को अस्पताल से शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद शव शाम को शहीदनगर स्थित घर लाया गया। शाम को शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान एहतियातन पुलिस भी मौजूद रही। आबिद के एक 11 वर्ष का बेटा और पत्नी हैं। जबकि आबिद पांच भाई थे। आबिद चौथे नंबर पर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें