फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंट्रो के सफर के लिए एक घंटे की वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो के सफर के लिए एक घंटे तक की वेटिंग
विज्ञापन

साहिबाबाद। मेट्रो में सफर करने के लिए यात्रियों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह ऑफिस के टाइम पर हाल यह है कि वैशाली मेट्रो स्टेशन के बाहर करीब एक किमी लंबी तक लाइन लग जाती है। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की वजह से सीमित यात्रियों को बारी-बारी प्रवेश दिया जाता है। समय ज्यादा लगने और देर होने की वजह से यात्रियों की मेट्रो के स्टाफ से कहासुनी हो रही है।
वैशाली मेट्रो स्टेशन पर सुबह साढ़े छह बजे से यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। स्टेशन परिसर के मेन गेट पर ही स्टाफ ने यात्रियों को रोक कर लाइन बनाने के लिए कहा जाता है। वैशाली निवासी मोहित खन्ना ने बताया कि वह सुबह सात बजे से मेट्रो के इंतजार में खड़े हैं। उन्हें दिल्ली अपने ऑफिस में ड्यूटी पर जाना था। मगर काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी नंबर नहीं आया। उनका आरोप है कि मेट्रो देरी से आने के कारण यात्रियों को काफी देर तक कड़ी धूप में स्टेशन के बाहर खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। वसुंधरा निवासी हरीश और इंदिरापुरम निवासी सोनू का कहना है कि मेट्रो स्टाफ की अव्यवस्था की वजह से यात्रियों को अपने ऑफिस जाने में देर हुई। इसका भुगतान उन्हें वेतन कटौती से झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमआरसी के प्रवक्ता की तरफ से बताया गया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मेट्रो में अभी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन किया जा रहा है। वैशाली, कौशांबी, मोहननगर, शहीद मेजर मोहित शर्मा मेट्रो स्टेशन (राजेंद्र नगर), राजबाग, हिंडन रिवर समेत अन्य स्टेशनों पर लगातार यात्रियों से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेनेंस करने की अपील की जाती है। कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए जारी गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। अभी यात्रियों को इस तरह की परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें