फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी, ओवैसी, स्वरा भास्कर पर रासुका लगाने की मांग.

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी, ओवैसी, स्वरा भास्कर पर रासुका लगाने की मांग
विज्ञापन

लोनी। 72 साल के बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने के मामले में लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने राहुल गांधी, असदुद्दीन ओवैसी, अभिनेत्री स्वरा भास्कर के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की है। उन्होंने लोनी बार्डर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन

विधायक ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि बीते पांच जून को लोनी में साजिश के तहत 72 साल के एक बुजुर्ग की दाढ़ी काटी गई, मारपीट की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपने आधिकारिक वेरिफाई ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। इससे पता चलता है कि मामले में हिंदू मुस्लिम का रंग देने की कोशिश की गई है। यह एक पूर्व सुनियोजित षडयंत्र और किसी अंतरराष्ट्रीय साजिश का हिस्सा है। लोनी समेत प्रदेश में माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। उन्होंने तहरीर देकर रासुका लगाने की मांग की है। लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें