फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से भागे बदमाश मुठभेड़ के बाद लोनी में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से भागे बदमाश मुठभेड़ के बाद लोनी में गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी। उस्मानपुर दिल्ली में बुधवार रात 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के एक आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से पीछा करते हुए लोनी के गढी कटैया गांव में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के दो साथी मौके से फरार हो गए। आरोपियों का दिल्ली से पीछा करते हुए दिल्ली पुलिस लोनी में पहुंची। दोनों तरफ से 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई। गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 1 बजे उस्मानपुर कैथवाडा में 50 वर्षीय सतीश की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद दिल्ली पुलिस को बदमाशों की लोकेशन खजूरी पुस्ता मार्ग पर मिली थी। लोकेशन मिलने पर दिल्ली पुलिस बदमाशों का पीछा करने लगी। पुलिस को आता देख एक बाइक पर तीन बदमाश खजूरी पुस्ता मार्ग से होते हुए गढ़ी कटैया गांव लोनी में प्रवेश कर गए। दोपहर करीब 11 बजे बदमाशों की बाइक गांव में फिसल गई। इस दौरान तीनों बदमाश बाइक से गिर गए। पुलिस को अपनी तरफ आता देख एक बदमाश ने पुलिस की तरफ फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। पुलिस की एक गोली बदमाश मोहित निवासी सोनिया विहार दिल्ली के पैर में लगी। इस दौरान मोहित के दो साथी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मोहित को दो पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें