फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंडों से कुत्ते को पीटा, महिला ने पुलिस से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
डंडे से कुत्ते को पीटा, महिला ने पुलिस से की शिकायत
विज्ञापन

साहिबाबाद। थाना कौशांबी में रहने वाली एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति पर कुत्ते को पीटने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने महिला को जांच का आश्वासन दिया है। महिला का आरोप है कि व्यक्ति ने कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटा है। वह उसका इलाज करा रही है।
विज्ञापन

कौशांबी के केबी ब्लॉक में रहने वाली महिला ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने कुत्ते को बुरी तरह से पीटा है। व्यक्ति ने कुत्ते को डंडे से इतना पीटा है कि वह लहूलुहान हो गया। कुत्ते के शरीर पर डंडों के निशान भी पड़ गए हैं। महिला का आरोप है कि व्यक्ति पहले भी कई बार कुत्ते को पीट चुका है। इसकी कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं कुत्ते के शरीर पर चोट के निशान के फोटो व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे हैं। महिला के समर्थन में पशु प्रेमी भी एकजुट हो गए हैं। महिला ने बताया कि कुत्ते को दवाई दिलवाई जा रही है। इसके साथ ही मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें