फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बॉर्डर पर प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को लोनी में रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बॉर्डर पर प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को लोनी में रोका
विज्ञापन

लोनी। कृषि कानूनों के विरोध में यूपी गेट पर हो रही महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। इस पर किसान दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर मंडोला गांव के पास धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद प्रशासन ने किसानों को यूपी गेट जाने दिया। वहीं मंडोला गांव के किसानों ने भारतीय किसान संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को मंडोला में पंचायत का एलान किया।
महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए बागपत, बड़ौत समेत अन्य इलाकों से किसान लोनी होते हुए जा रहे थे। लेकिन मंडोला पुलिस चौकी के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसान वहीं दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर बैठ गए। इस दौरान मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया। वाहनों की कतारें लग गई। करीब एक घंटे बाद लोनी एसडीएम खालिद अंजुम, लोनी सीओ अतुल कुमार सोनकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता की। करीब 5 मिनट किसानों और अधिकारियों के बीच वार्ता चली। बाद में अधिकारियों ने किसानों को यूपी गेट जाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में मंडोला में होगी पंचायत
यूपी गेट में हो रही पंचायत में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय किसान संगठन के ठाकुर पूरन सिंह, भारतीय किसान यूनियन के प्रताप चौधरी, अन्नदाता भारतीय किसान यूनियन के गुरुमुख सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ लोनी पहुंचे। इस दौरान आवास विकास के खिलाफ धरने पर बैठे मंडोला गांव के किसान पंचायत में हिस्सा लेने जा रहे किसानों का समर्थन करने पहुंचे। प्रशासन द्वारा किसानों को यूपी गेट भेज दिया। कुछ किसान यूपी गेट के लिए रवाना हुए, वहीं ठाकूर पुरन सिंह समेत अन्य किसान मंडोला गांव के धरना स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने गांव के किसानों के साथ बैठक की। बैठक में कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को पंचायत का ऐलान किया। मंडोला किसान नेता नीरज त्यागी ने बताया कि पंचायत में लोनी, बागपत समेत अन्य स्थानों के किसान आएंगे। पंचायत के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें