बारिश से घटा प्रदूषण, 243 पहुंचा एक्यूआई
साहिबाबाद। बारिश ने लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत दी है। बारिश के चलते गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर रेड जोन से ऑरेंज जोन में आ गया है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 243 दर्ज किया गया।
गाजियाबाद शहर का एक्यूआई पिछले कई दिनों से 300 से ऊपर बना हुआ था। दो दिन से हो रही बारिश से प्रदूषण स्तर में कमी आई है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 243 पर जा पहुंचा। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद में वसुंधरा इलाके में एक्यूआई सबसे ज्यादा 277 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस का स्तर 145 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 277 रहा। वहीं लोनी का एक्यूूआई 263 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस का स्तर 147 हुआ। वहीं संजय नगर का एक्यूआई सबसे कम 229 रहा। यहां पर पीएम दस तो मानकों के अनुसार 104 दर्ज किया गया। वहीं पीएम दस का स्तर 229 रहा।