फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने ठंड के साथ लोगों की बढ़ाई मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने ठंड के साथ बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन

साहिबाबाद। टीएचए में शुक्रवार सुबह हुई बारिश ने लोगों के लिए परेशानी बढ़ा दी। सुबह बारिश और ठंडी हवाओं ने जहां ठिठुरन बढ़ा दी। वहीं, बारिश से हुए जलभराव के चलते लोगों को परेशानी हुई। लोगों को पानी से होकर आना-जाना पड़ा। सुबह लिंक रोड और सीआईएसएफ रोड पर जाम का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार रात करीब ढाई बजे तक बारिश होती रही। सुबह फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। साथ ही ठंडी हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। करीब डेढ़ बजे बाद सूरज निकला तो ठंड से लोगों को कुछ राहत मिली। शाम को एक बार फिर ठंडी हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। बारिश से वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, कौशांबी, राजेंद्र नगर, श्याम पार्क, लाजपत नगर आदि में जलभराव हो गया। पानी निकासी नहीं होने की वजह से शाम तक पानी भरा रहा। लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ा। लोगों ने शिकायत की तो कुछ जगह पर नगर निगम की तरफ से पंपिंग मशीन भेजकर पानी निकाला गया। जिसके बाद लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन जिन जगहों पर मशीन नहीं पहुंची वहां पर लोग दिनभर जलभराव की समस्यंा से जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर सुबह लगा जाम
सीआईएसएफ रोड, लिंक रोड, जीटी रोड आदि पर जलभराव से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। जलभराव से वाहनों की स्पीड स्लो हो गई। वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे। वाहनों का दबाव कम हुआ तो जाम खुला। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें