फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू छात्र के उत्पीडन से परेशान किशोरी ने आत्महत्या का किया प्रयास

Wed, 27 Nov 2019 01:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी ने डीयू के छात्र के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की। आनन फानन में छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की एक कालोनी में एक किशोरी (17) परिवार के साथ रहती है। किशोरी की डीयू के छात्र से दोस्ती है। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि छात्र लगातार किशोरी पर मिलने के लिए दबाव बना रहा था। कई बार किशोरी ने मिलने से मना कर दिया। इस पर छात्र जान से मारने की धमकी देता था। साथ ही खुद को भी खत्म करने की बात कहता था।

दबाव में आकर किशोरी कई बार छात्र से मिली लेकिन छात्र ऐसा बार-बार करता रहा। आरोप है कि छात्रा की मां ने भी एक बार छात्र को समझाया लेकिन वह बाज नहीं आया। इससे परेशान किशोरी ने सोमवार शाम एक साथ कई सारी दवाइयां खा लीं। किशोरी की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने इंदिरापुरम थाने में आरोपी छात्र के खिलाफ तहरीर दी है। एसएचओ इंदिरापुरम महेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को सोमवार रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें