फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येलो जोन में पहुंचा प्रदूषण का स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
येलो जोन में पहुंचा शहर का प्रदूषण
विज्ञापन

साहिबाबाद। दशहरा से बढ़े हुए प्रदूषण स्तर में शनिवार को कमी देखी गई। शहर का एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। वहीं पीएम 10 और पीएम 2.5 में भी भारी गिरावट देखी गई। हालांकि अभी पीएम 10 और पीएम 2.5 के अधिकतम स्तर में कमी देखने को नहीं मिली है।
गाजियाबाद शहर का प्रदूषण स्तर दशहरा के बाद से बढ़ा हुआ था। शहर का एक्यूआई रेड जोन में पहुंच गया था। शुक्रवार को भी एक्यूआई ऑरेंज जोन में था, जो कि करीब 270 दर्ज किया गया। हालांकि शुक्रवार रात को चली तेज हवाओं ने प्रदूषण के स्तर को बहुत कम कर दिया। शनिवार को शहर का एक्यूआई 169 दर्ज किया गया। जो कि मानकों से कुछ ही प्वाइंट ज्यादा है। वहीं इंदिरापुरम के एक्यूआई में भी कमी देखने को मिली। इंदिरापुरम का एक्यूआई 160 दर्ज किया गया। संजय नगर का एक्यूआई शनिवार को 162 तक पहुंच गया। हालांकि वसुंधरा का एक्यूआई अभी इंदिरापुरम और संजय नगर से कुछ ज्यादा है। यहां पर एक्यूआई अभी भी 190 बना हुआ है। जो मानकों से दो गुना के आसपास है। वहीं लोनी में भी प्रदूषण स्तर में कुछ सुधार देखने को मिला। लोनी का एक्यूआई 290 से घटकर 160 पर आ गया। अधिकारियों की मानें तो रात में तेज हवा चलने की वजह से प्रदूषण स्तर में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम प्रदूषण स्तर में नहीं आई कमी
वसुंधरा, इंदिरापुरम और संजय नगर में एक्यूआई में कमी आई है, लेकिन अधिकतम स्तर में कमी नहीं आई है। शुक्रवार को बारिश के बाद से तेजी से प्रदूषण स्तर में गिरावट हुई। इंदिरापुरम और संजय नगर में तो नौ बजे के करीब प्रदूषण ग्रीन जोन में पहुंच गया था। शनिवार सुबह आठ बजे तक यह ग्रीन जोन में रहा। इसके बाद इसमें अचानक से तेजी से वृद्धि हुई और पीएम 2.5 का स्तर 12 बजे तक इंदिरापुरम में 332 और संजय नगर में 345 तक जा पहुंचा। दोपहर करीब एक बजे के बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें