फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस परिवार को रहने की मिली अनुमति, पांच को करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दस परिवारों को मिली रहने की अनुमति, पांच को करना होगा इंतजार
विज्ञापन

साहिबाबाद। खोड़ा के लोकप्रिय विहार में सोमवार को पांच मंजिला मकान झुक गया था। जिसके बाद नगरपालिका ने आसपास के घरों को खाली करा दिया था। इसकी वजह से करीब 15 परिवार इधर-उधर रहकर अपना गुजर बसर कर रहे हैं। करीब एक सप्ताह बाद नगर पालिका ने रविवार को इनमें से 10 परिवारों को उनके घर में जाने की अनुमति दी है। अभी पांच परिवार को अपने घरों में जाने के लिए चार से पांच दिन और इंतजार करना होगा। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि झुके मकान सटे घरों में अभी लोगों को रहने की इजाजत नहीं दी गई है। उनका कहना है कि जब मकान की ऊपरी मंजिल पूरी तरह टूट जाएगी तब ही बाकी बचे पांच परिवारों को रहने की अनुमति दी जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि बाकी बचे पांच परिवारों को चार से पांच दिन बाद ही काम पूरा होने के बाद अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

मकान तोड़ने का काम अभी भी जारी
खोड़ा में झुके मकान की ऊपरी मंजिलों को तोड़ने का काम रविवार को भी जारी रहा। नगर पालिका के 25 कर्मचारी इसमें लगे हुए हैं। अभी तीनों मंजिलों को टूटने में करीब चार से पांच दिन का समय और लगेगा। अधिकारियों की मानें तो आसपास मकान होने की वजह से कर्मचारियों के जरिए मकान को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें