फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर को पहले फाइव स्टार होटल में लूटा फिर खाते से उड़ाए 8 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले फाइव स्टार होटल में लूटा फिर बिल्डर के खाते से उड़ाए 8 लाख
विज्ञापन

साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के पांच सितारा होटल में 22 जुलाई को पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी दंपति से बेसुध कर हुई लूट के मामले में फरार आरोपी ने डेबिट, क्रेडिट कार्ड और चेक से करीब आठ लाख रुपये निकाल लिए। आरोपियों के पास पीड़ित का मोबाइल भी है। पुणे पहुंचकर बैंक में जानकारी करने पर पीड़ित को रुपये निकलने की जानकारी हुई। उन्होंने गाजियाबाद पुलिस को मामले की जानकारी दी है।
पीड़ित सतीश दांडेगऊकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को वैशाली से अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह पुणे के लिए रवाना हो गए थे। यहां पहुंचकर उन्होंने बैंक में खाते की जानकारी की। इस दौरान पता चला कि उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 21 जुलाई की दोपहर से 22 जुलाई की सुबह 4 बजे तक गाजियाबाद, दिल्ली और ग्वालियर में खरीदारी हुई है। करीब 8 लाख रुपये की खरीदारी आरोपियों ने की है। पीड़ित ने बताया कि वे जिस दौरान अस्पताल में थे, उसी समय आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित का मोबाइल भी आरोपी के ही पास था। पीड़ित ने बैंक से डिटेल निकलवाई तो पता चला है कि गाजियाबाद के एक आभूषण कारोबारी के यहां से तीन लाख रुपये से ज्यादा के जेवर खरीदे हैं। उन्होंने पूरी जानकारी गाजियाबाद पुलिस को मुहैया करा दी है। एसएचओ लिंकरोड लक्ष्मी चौहान ने बताया कि पीड़ित का मोबाइल आरोपियों के पास ही था। आरोपियों ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी की है। पुलिस के हाथ अहम सुराग मिले हैं। कांवड़ यात्रा समाप्त होते ही आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला
पुणे के कारोबारी दंपति को विदेश में इत्र का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर मिलने के लिए एक युवक ने उन्हें गाजियाबाद बुलाया था। यहां दंपति और आरोपी लिंकरोड के पांच सितारा होटल में रुके थे। जहां सुबह नाश्ता करने के दौरान आरोपी युवक ने उन्हें कुछ खिलाकर बेसुध कर दिया। आरोपी उनके कमरे से डेबिट, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल, गहने और करीब 70 हजार कैश लेकर फरार हो गया था। इसके बाद देर रात को होटलकर्मियों ने उन्हें वैशाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद विदेश से पहुंचे उनके भाई ने लिंकरोड थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को सीसीटीवी में आरोपी और उसकी कार कैद मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें