फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे बैठाए रखा साइबर ठगी का पीड़ित, मुंशी लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में 4 घंटे बैठाए रखा साइबर ठगी का पीड़ित, मुंशी लाइनहाजिर
विज्ञापन

गाजियाबाद। निजाम बदले या अवाम, पुलिस अपना ढर्रा बदलने को तैयार नहीं है। साइबर ठगी के मामले तत्काल थानों पर दर्ज करने का आदेश दिए अभी दो दिन भी नहीं बीते कि पुलिस ने कप्तान के आदेशों को ही ठेंगा दिखाना शुरू कर दिया। पोल उस वक्त खुल गई जब कप्तान बृहस्पतिवार को सिहानी गेट थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। कोने में बैठे फरियादी से पूछा तो वह साइबर ठगी का पीड़ित निकला। पूछताछ में पता चला कि वह अपनी फरियाद सुनाने को चार घंटे से प्रार्थना-पत्र लिए बैठा था। इस पर कप्तान ने थाने के मुंशी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया।
एसएसपी कलानिधी नैथानी बृहस्पतिवार दोपहर को औचक निरीक्षण करने सिहानी गेट थाने पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में दस्तावेजों में खामी मिलने पर वह भड़क गए। एसएचओ से जवाब-तलब करते हुए थाने के मैनेजमेंट को लेकर खरी-खोटी सुनाई। निरीक्षण के दौरान ही कप्तान ने फरियादियों से बात करनी शुरू कर दी। सभी से पूछा कि क्यों बैठे हैं, किस काम से बैठे हैं। इसी बीच एक व्यक्ति ने कहा कि वह चार घंटे से बैठा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। उसने बताया कि उसके साथ साइबर जालसाजों ने ठगी की है।
विज्ञापन

वायरलेस से लाइन हाजिर का आदेश, निलंबन की चेतावनी भी
साइबर ठगी केपीड़ित को चार घंटे बैठाने पर एसएसरपी ने वायरलैस सेट हाथ में लिया और एचसीपी भूपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए। साथ ही सभी थाना व चौकी प्रभारियों को आदेश दिए कि अगर इस तरह की पुनरावृत्ति हुई तो अब सीधे निलंबन की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि मुंशी व दीवान या तो अपना ढर्रा सुधार लें या कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एसएसपी कलानिधी नैथानी ने बताया कि सिहानी गेट थाने में कई तरह की अनियमितता मिली हैं। दस्तावेजों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। यहां तक कि अभी तक एनसीआर रजिस्टर भी तैयार नहीं हो सका है। एनसीआर की मॉनीटरिंग के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। इसके लिए एसएछओ तो 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर थाने में पूरी तरह सुधार लाने की नसीहत दी गई है।
विज्ञापन

थानेदारों को उनकी जिम्मेदारी बताएं एसपी सिटी
एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की जिस तरह की स्थिति सिहानी गेट थाने में देखने को मिली, उस तरह की अन्य थानों में भी हो सकती है। ऐसे में उन्होंने एसपी सिटी मनीष मिश्र को निर्देशित किया है कि वह थानेदारों के साथ बैठक कर उनकी जिदम्मेदारियों व कार्यशैली के बारे में बताएं। एसएसपी ने एसपी सिटी को थानों का पर्यवेक्षण कर अनुपालन संबंधी आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें