फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी-बड़ी 225 संपत्तियों की नीलामी आज से, जीडीए जुटाएगा 250 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
225 संपत्तियाें की नीलामी आज से, जीडीए जुटाएगा 250 करोड़
विज्ञापन

गाजियाबाद। जीडीए की 2000 वर्ग मीटर से छोटी और उससे बड़ी आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों की खरीदने का शहरवासियों के पास अच्छा मौका है। पहले जीडीए की ओर से 2000 वर्ग मीटर से छोटी 225 संपत्तियों की 21 से 24 अक्तूबर तक नीलामी की जाएगी। इसके बाद 25 अक्तूबर को 2000 वर्ग मीटर से बड़ी 46 संपत्तियों की नीलामी होगी। नीलामी में आवासीय भूखंड, ग्रुप हाउसिंग और व्यावसायिक भूखंड शामिल हैं। छोटी-बड़ी दोनों संपत्तियों की इस बार ऑफलाइन बोली के जरिए नीलामी होगी।
छोटी 225 संपत्तियों को बेचकर जीडीए की योजना 250 करोड़ रुपए जुटाने की है। अधिकांश संपत्तियों की आरक्षित राशि 30 से 35 लाख है। नीलामी में मुख्य रूप से जीडीए की मधुबन बापूधाम योजना, गोविंदपुरम, नंदग्राम, इंदिरापुरम योजना, इंद्रप्रस्थ योजना, तुलसी निकेतन, कौशांबी योजना, कोयल एंक्लेव योजना, वैशाली योजना, कर्पूरीपुरम योजना, स्वर्णजयंतीपुरम योजना, प्रताप विहार योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। नीलामी में व्यावसायिक भूखंड, कंवीनियेंट शॉपिंग भूखंड, सामुदायिक केंद्र, कियोस्क, अस्पताल, नर्सिंग होम, आर्ट गैलरी, आवासीय भूखंड, दुकान, ग्रुप हाउसिंग, पेट्रोल पंप, हॉल सहित आदि संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नीलामी में आवासीय भूखंडों के साथ मिनी एमआईजी, मिनी एचआईजी, दो कमरों के भूखंड शामिल हैं। बीते दो माह में जीडीए की ओर से दो बार संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई। पहले ई-नीलामी की लागू की गई नई व्यवस्था में लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। ई-नीलामी में बिकने वाली संपत्तियाें का आंकड़ा पांच से ऊपर नहीं बढ़ने पर जीडीए ने इस व्यवस्था को खत्म कर दिया। फिर बीते माह फिर से शुरू की गई ऑफलाइन नीलामी की प्रक्रिया संपत्तियों की बिक्री का आंकड़ा तो बढ़ा, लेकिन प्राधिकरण का टारगेट फिर भी पूरा नहीं हो सका। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया 21 से 25 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें