फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स-डे व विजयादशमी आज, २४ घंटे ऑन रोड रहेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स-डे व विजयादशमी आज, डायवर्जन देखकर निकले घर से
विज्ञापन

गाजियाबाद। एयरफोर्स डे व विजयादशमी के चलते मंगलवार को पुलिस के सामने सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने की दोहरी चुनौती होगी। अधिकारियों की मानें तो दोनों आयोजनों को बिना किसी विघ्न के संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिन में एयरफोर्स डे तो शाम में रावण दहन को लेकर सुरक्षा व ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। इसके तहत पुलिस 24 घंटे ऑन रोड रहेगी तो वाहनों डायवर्जन प्लान भी जारी किया गया है।
एसपी सिटी ने बताया कि विजयादशमी पर मेला स्थलों के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों व बाजारों पर फोकस रहेगा। स्नेचिंग, चोरी व छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए भारी पुलिसबल तैनात किया गया है। वहीं, मनचलों को सबक सिखाने के लिए महिला पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में तैनात होंगे।
विज्ञापन

इनसेट ...
एलिवेटेड रोड से आएंगे दिल्ली से अधिकारी-वीवीआईपी
वायु सेना की परेड देखने के लिए दिल्ली-एनसीआर से वीवीआईपी समेत अधिकारी समेत अन्य हिंडन एयरबेस पहुंचेंगे। सभी दिल्ली से यूपी गेट एलिवेटेड रोड से होते हुए राजनगर एक्सटेंशन से हिंडन एयरबेस पहुंचेंगे। वापसी में इसी रास्ते पर दिल्ली रवाना होंगे।
इनसेट ...
पुतला दहन के दौरान बरती जाएगी सावधानी
रावण, कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतला दहन के दौरान ईद-गिर्द काफी भीड़ रहती है। साथ ही पुतला दहन के बाद लोग जले हुए पुतले की लकड़ियां लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं। इस दौरान विशेष चौकसी बरती जाएगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल पुतलों के आसपास तैनात रहेगा।
विज्ञापन

--------
झेलना पड़ सकता है जाम, डायवर्जन प्लान जारी
गाजियाबाद। मंगलवार को विजयादशमी व एयरफोर्स डे पर शहर के कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की समस्या झेलनी पड़ सकती है। लोगों को जाम की समस्या से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कुछ वाहनों को बंद रखने का फैसला लिया है। एसपी ट्रैफिक एसएन सिंह का कहना है कि जाम से बचने के लिए लोग वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
घंटाघर कोतवाली क्षेत्र में यह रहेगा वाहनों का डायवर्जन
- भारी वाहन दोपहर 1 बजे से साजन मोड़ से डायवर्ट होकर हापुड़ चुंगी होकर जा सकेंगे।
- छोटे वाहन सायं 3 बजे से चौधरी मोड़ रेलवे कट से घंटाघर की तरफ न जाकर वाया पुराना बस अड्डा होकर जा सकेंगे।
- मेरठ तिराहा से लालकुआं जाने वाले छोटे वाहन वाया हापुड़ तिराहा, पुराना बस अड्डा होकर जा सकेंगे।
-------
एयरफोर्स डे पर सुबह 6 से 9 बजे व दोपहर 11 से 12.30 बजे तक यहां डायवर्जन
- लोनी भोपुरा से आने वाले वाहन करन गेट से वाया बीकानेर मोहननगर होकर जा सकेंगे।
- रोटरी गोल चक्कर से भारी वाहन वाया मेरठ तिराहा मोहननगर होकर जा सकेंगे।
- नागद्वार से छोटे वाहन वाया अर्थला मोहननगर होकर जा सकेंगे ।
- नागद्वार एवं करन गेट के बीच केवल पास वाले वाहन जिन्हें परेड में जाना है, वही जा पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें