फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी प्लास्टिक से नगर निगम ने किया सड़क निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी प्लास्टिक से निगम ने बनाई 250 मीटर सड़क
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुरानी प्लास्टिक से नगर निगम ने रविवार को कविनगर में 250 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया। करीब 350 किलोग्राम वेस्ट प्लास्टिक का इस्तेमाल कर बनाई गई यह सड़क मजबूती में सामान्य सड़क से बेहतर होगी। गाजियाबाद में दूसरी बार ऐसी वेस्ट प्लास्टिक को मिक्स कर सड़क बनाई गई है। महापौर आशा शर्मा और नगरायुक्त ने सड़क का शिलान्यास किया। अब जल्द ही नगर निगम दूसरी कालोनियों में भी प्लास्टिक वेस्ट सड़क बनवाने की तैयारी कर रहा है।
नगर निगम के निर्माण विभाग ने कविनगर डी-ब्लाक में कलाधाम पार्क से लेकर हापुड़ रोड तक वेस्ट प्लास्टिक और तारकोल मिक्स कर सड़क का निर्माण कराया है। महापौर आशा शर्मा और नगरायुक्त दिनेश चंद्र ने नारियल फोड़कर सड़क का शिलान्यास किया। नगर निगम ने एक खास तरह के प्लांट में पॉलिथीन, खाली बोतलें और पैकिंग रैपर आदि को छोटे-छोटे टुकड़ों में मशीन से काटकर 120 डिग्री सेल्सियस तापमान पर मिक्स किया है। इस मैटेरियल को सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया गया। नगरायुक्त दिनेश चंद्र ने बताया कि करीब 250 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण में करीब 5 हजार किलोग्राम तारकोल का इस्तेमाल हुआ है। इसमें सात फीसदी यानी करीब 350 किलोग्राम वेस्ट प्लास्टिक मिलाई गई है। इस नई तकनीक पर बनने वाली सड़क में लागत कम होने के साथ-साथ मजबूती ज्यादा रहती है। इस सड़क पर पानी का असर कम होता है। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि वन टाइम प्लास्टिक से बनी वस्तुएं (कैरी बैग, कप, फोम, और बोतलें) उपयोग के बाद कूड़े में फेंक दी जाती हैं। इससे ड्रेनेज सिस्टम चोक हो जाने के साथ-साथ आवारा पशुओं के खा लेने से उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। अब सड़क निर्माण में प्लास्टिक का इस्तेमाल होने से वेस्ट प्लास्टिक के रिसाइकिल करने की चिंता भी दूर हो गई। इस दौरान स्थानीय पार्षद हिमांशु मित्तल, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, अकाउंट ऑफिसर एके मिश्रा, अवर अभियंता योगेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
रोड रोलर से उतरते वक्त गिर गईं महापौर
सड़क का शिलान्यास करने के बाद नगरायुक्त दिनेश चंद्र रोड रोलर पर चढ़ गए। उन्हें देख महापौर आशा शर्मा भी रोड रोलर पर पहुंच गईं। फोटो सेशन होने के बाद नगरायुक्त तो आराम से नीचे उतर गए, लेकिन रोड रोलर की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से महापौर नहीं उतर सकीं। रोलर के पायदान पर पैर रख वह जैसे ही सड़क पर कूदीं, उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ीं। तुरंत ही निगम अधिकारियों ने उन्हें उठाया, गनीमत रही कि उन्हें चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें