फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं उपवन में कैसे उजड़ गई हरियाली, जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
उजड़े साईं उपवन के 60 हजार पेड़, जांच करेगी कमेटी
विज्ञापन

गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम के पीछे साईं उपवन की जमीन पर लगे करीब 60 हजार से ज्यादा पेड़ सूख गए। नाले का पानी लंबे समय तक पेड़ों की जड़ों में भरे रहने से वह गल गए हैं। शहर के ‘फेफड़े’ कही जानी वाली साईं उपवन की सूख चुकी हरियाली पर न तो नगर निगम अधिकारी गंभीर थे और न ही पार्षद। बीते दिनों ‘अमर उजाला’ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद सदन में हंगामा हुआ तो नगर निगम ने तीन अधिकारियों की जांच कमेटी गठित कर दी है। 13 सितंबर को हुई नगर निगम की बोर्ड बैठक में भाजपा पार्षद राजीव शर्मा और राजेंद्र त्यागी ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
11 साल पूर्व नगर निगम ने साईं उपवन में सघन पौधरोपण किया था। लगाए गए पेड़ बड़े हो चुके थे, लेकिन इसके पास से गुजर रहे नाले का पानी साईं उपवन में जमा होने से धीरे-धीरे यह पौधे सूख गए। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद निगम अधिकारियों ने यहां से गुजर रहे नाले को पक्का नहीं कराया और गंदा पानी लगातार साईं उपवन में जमा होता रहा। इसके चलते यहां से हरियाली खत्म हो गई। निगम अधिकारियों का कहना है कि पानी भर जाने के कारण कितने पौधे सूखे हैं, इसकी संख्या संकलित नहीं है। इस मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर आयुक्त ने तीन अधिकारियों की कमेटी गठित बना दी है। इसमें मैं खुद, अकाउंट ऑफिसर एके मिश्रा और मुख्य नगर लेखा परीक्षक अरुण कुमार शामिल हैं। कमेटी जांच कर पौधों के सूखने के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर नगरायुक्त को देगी। - प्रमोद कुमार, अपर नगरायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें