47 करोड़ की 50 संपत्तियों की नीलामी आज
गाजियाबाद। जीडीए की 2000 वर्ग मीटर से छोटी संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रही। नीलामी प्रक्रिया में मंगलवार को 48 संपत्तियों को शामिल किया गया था, लेकिन पूरी प्रक्रिया में ढाई करोड़ की संपत्तियां बिकीं। अब बुधवार को होने वाली नीलामी में 47 करोड़ की 50 संपत्तियां शामिल हैं। जीडीए सभागार में हुई नीलामी प्रक्रिया अपर सचिव सीपी त्रिपाठी के निर्देशन में हुई। प्रक्रिया में अधिशासी अभियंता अनिल कुमार सिंह, सहायक अभियंता मनोज कुमार सागर, लेखाधिकारी सुरेंद्र कौशिक, उमापति सहित आदि कर्मी मौजूद रहे। नीलामी में मुख्य रूप से जीडीए की मधुबन बापूधाम योजना, गोविंदपुरम, नंदग्राम, इंदिरापुरम योजना, इंद्रप्रस्थ योजना, तुलसी निकेतन, कौशांबी योजना, कोयल एंक्लेव योजना, वैशाली योजना, कर्पूरीपुरम योजना, स्वर्णजयंतीपुरम योजना, प्रताप विहार योजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं। नीलामी में व्यावसायिक भूखंड, कंवीनियेंट शॉपिंग भूखंड, सामुदायिक केंद्र, कियोस्क, अस्पताल, नर्सिंग होम, आर्ट गैलरी, आवासीय भूखंड, दुकान, ग्रुप हाउसिंग, पेट्रोल पंप, हॉल सहित आदि संपत्तियां शामिल हैं। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि छोटी संपत्तियों की नीलामी प्रक्रिया 19 सितंबर तक चलेगी।