फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने की खराब क्वालिटी पर बिफरे छात्र, धरना देकर काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने की खराब क्वालिटी पर बिफरे छात्र, धरना देकर काटा हंगामा
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनएच-9 डासना स्थित एक कॉलेज के मेस में खाने की खराब क्वालिटी को लेकर मंगलवार को विद्यार्थी बिफर पड़े। कॉलेज के विद्यार्थी चीफ वार्डन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए। एनएच-9 से सटे कॉलेज गेट पर सैकड़ों विद्यार्थियों के जमा होने से कुछ देर जाम की स्थिति बन गई। कॉलेज प्रबंधन के समझाने और मेस संचालक को चेतावनी दिए जाने के बाद विद्यार्थी शांत हुए।
विज्ञापन

कई दिनों से खराब खाने को लेकर परेशान विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा काटा। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि कॉलेज के मेस में खाने की खराब क्वालिटी के कारण कई विद्यार्थी बीमार पड़ चुके हैं। इसकी कई बार चीफ वार्डन से शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कार्रवाई से साफ इंकार कर दिया। छात्रों ने पीने के पानी के दुर्गंध आने और हॉस्टल में सही से सफाई नहीं होने का भी आरोप लगाया। विद्यार्थियों के मुताबिक शनिवार रात खाने में पनीर की खराब क्वालिटी से गुस्साएं विद्यार्थियों के सब्र का बांध टूट गया। विद्यार्थियों की मुख्य नाराजगी चीफ वार्डन एसपी गर्ग द्वारा उनकी बातों को अनसुना किए जाने की थी। इसी से गुस्साएं विद्यार्थियों ने कॉलेज में हंगामा करते हुए गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। एनएच-9 से बिल्कुल सटे कॉलेज गेट पर विद्यार्थियों के जमा होेने से जाम की स्थिति बन गई। फिर पुलिस के पहुंचने पर विद्यार्थियों को गेट से हटाया गया। कॉलेज एडमिशन अधिकारी के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। कॉलेज एडमिशन ऑफिसर सुधीर चौधरी ने बताया कि तीन दिन पहले खाने की क्वालिटी थोड़ी खराब हो गई है। ऐसे में मेस संचालक का खाने की क्वालिटी में सुधार करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें