फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांडव नगर में निर्माणाधीन अवैध फैक्ट्री बिल्डिंग ढही, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन अवैध फैक्ट्री की बिल्डिंग ढही, टला बड़ा हादसा
विज्ञापन

गाजियाबाद। पांडव नगर में फ्री-होल्ड जमीन पर अवैध रूप से बन रही निर्माणाधीन फैक्ट्री की दो मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। बीते सोमवार देर रात हुए हादसे से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग में मौजूद करीब पांच मजदूरों ने बिल्डिंग के ऊपरी तल पर एक हिस्सा गिरने की हुई आहट सुन भागकर जान बचाई। सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर एनडीआरएफ क्विक रेस्पांस टीम (क्यूआरटी) पहुंची। एनडीआरएफ टीम व डॉग स्क्वायड ने करीब पांच घंटे जांच की, लेकिन मलबे में किसी भी व्यक्ति के दबे न होने पर टीम लौट गई। मानकों के विपरीत और घटिया निर्माण सामग्री को हादसे का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

घटना को गंभीरता से लेते हुए जीडीए उपाध्यक्ष ने निर्माणाधीन बिल्डिंग के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है। उन्होंने बिल्डिंग मालिक को पूर्व में जारी नोटिस की जांच के आदेश दिए हैं। पांडव नगर में प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीते तीन माह से सेनेटरी पाइप फिटिंग की फैक्ट्री की दो मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी सप्ताह फैक्ट्री का उद्घाटन होने वाला था। बीते सोमवार को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एकाएक बिल्डिंग जमींदोज हो गई। फैक्ट्री की निर्माणाधीन बिल्डिंग में मौजूद पांच मजदूरों ने जैसे-तैसे भाग कर अपनी जान बचाई। बिल्डिंग गिरने से आसपास चीख-पुकार मचने से पांडव नगर की फ्री-होल्ड जमीन पर बनी विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के लोग एकत्रित हो गए। सुबह तड़के एनडीआरएफ की आठवीं बटालियन को स्थानीय लोगों ने बिल्डिंग ढहने की सूचना दी। फिर सुबह करीब आठ बजे पहुंची एनडीआरएफ क्यूआरटी टीम व डॉग स्क्वॉयड ने करीब पांच घंटे से अधिक मौके पर जांच की। लेकिन किसी की मौजूदगी न होने से टीम दोपहर एक बजे करीब वापस लौट गई। आसपास की फैक्ट्र्रियों के लोगों के मुताबिक धरातल पर चार इंच की पुरानी दीवार पर ही पहली व दूसरी मंजिल खड़ी कर दी गई। कमजोर नींव और घटिया सीमेंट व अन्य सामग्री के इस्तेमाल के कारण हादसा हुआ। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने कहा कि घटना में दोषी बिल्डिंग मालिक पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। निर्माण को लेकर पूर्व में नोटिस जारी किए गए हैं या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें