फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में फर्जी नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के नाम पर जारी कर दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम के नाम पर युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर उनसे वसूली की जा रही है। यह फर्जीवाड़ा रविवार को तब सामने आया, जब निगम के फर्जी लेटरहेड पर जारी किए गए नियुक्ति पत्र सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हुए। पत्र में नगर निगम में सीएलसी में नियुक्ति दर्शायी गई है और 20 दिन बाद नौकरी ज्वाइन कराने का दावा किया गया है। निगम अधिकारी मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
पहले भी नगर निगम में फर्जी नियुक्ति पत्र जारी कर लोगों से अवैध वसूली का मामला सामने आ चुका है। फर्जीवाड़े में नगर निगम का कर्मचारी भी शामिल था। मामला उजागर होने के बाद नगरायुक्त ने शेर सिंह नाम के कर्मचारी को निलंबित कर दिया। अब उसे बर्खास्त करने की तैयारी चल रही है। अब यह दूसरा मामला सामने आया है। जारी नियुक्ति पत्र पर नगर निगम गाजियाबाद कार्यालय लिखा है और नीचे इस तरह से हस्ताक्षर किए हैं कि पहचान में न आए। यह पत्र किरनपाल पुत्र सुनील पाल निवासी नूरपुर की मढ़ैया गुलावठी, बुलंदशहर के नाम जारी हुआ है। पत्र में लिखा है कि ‘आपको सूचित किया जाता है कि आपका चयर उत्तर प्रदेश सीएलसी गाजियाबाद में हुआ है, आपकी ज्वाइनिंग 20 दिन के अंदर की जाएगी, इसकी सूचना फोन से दी जाएगी। 20 दिन नगर निगम में आकर मिलें’।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर निगम ने ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया। मामले की जांच कराई जाएगी कि किसने फर्जीवाड़ा कर यह पत्र जारी किया है। एवज में कोई अवैध वसूली तो नहीं की गई। जांच कराकर फर्जीवाड़ा करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। कोई ऐसी फर्जी नियुक्ति करने वाले गैंग के झांसे में न आए।
- शिवपूजन यादव, अपर नगरायुक्त व कार्मिक प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें