फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से जारी अवैध निर्माण, खतरे में लोगों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: धड़ल्ले से जारी अवैध निर्माण, खतरे में लोगों की जान
विज्ञापन

सबहेड: खोड़ा में पांच मंजिला बिल्डिंग झुकी, अवैध निर्माण पर नहीं लग पा रही लगाम
- आकाशनगर, बालाजी एंक्लेव सहित विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माण जारी
- जीडीए की ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान का नहीं बैठ पा रहा डर
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। मिसलगढ़ी के आकाशनगर में ढही पांच मंजिला अवैध इमारत ढहने के बाद जीडीए के शुरू हुए ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान का भय अवैध निर्माण में लगे लोगों में बैठ नहीं पाया है। खोड़ा में रविवार को अवैध रूप से बनी पांच मंजिला बिल्डिंग के झुकने की घटना ने शहर में फैले अवैध निर्माण की कलई खोल कर रख दी है। जीडीए के लगातार जारी अभियानों के बावजूद शहर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण जारी है। तय मानकों के विपरीत बनी बिल्डिंग में रहने वाले लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।
बीते साल बालाजी एंक्लेव में जिला प्रशासन की जेसीबी ने जिस बिल्डिंग को ध्वस्त किया था, अब उस बिल्डिंग का नए सिरे से निर्माण हो चुका है। दूसरी ओर आकाश नगर में जगह-जगह अवैध निर्माण होता देखा जा सकता है। प्राधिकरण अभियान की सुस्त रफ्तार व ढीली पकड़ ने फिर से अवैध निर्माण में लगे लोगों के हौसलों को बढ़ावा दिया। शासन के आदेश पर बीते दो माह से अवैध कालोनियों व निर्माण के खिलाफ बंपर अभियान जारी है। लेकिन उससे पहले छह माह तक अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने की जीडीए की सभी कार्ययोजना फेल साबित हुई।
विज्ञापन

दिसंबर से मई तक की कार्ययोजना में अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण व सीलिंग का आंकड़ा हर माह 50 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। इसका फायदा अवैध निर्माण में लगे लोगों को मिला। विभिन्न जोन में नए अवैध निर्माण के साथ सील की गई बिल्डिंगों में अंदरखाने निर्माण संबंधी कार्य चल रहा है। बता दें कि 22 जुलाई को आकाश नगर मिसलगढ़ी में बहुमंजिला अवैध निर्माणाधीन इमारत के ढहने से दो लोगों की मौत के साथ नौ लोग घायल हो गए थे। वहीं, बीते साल खोड़ा के ही आदर्शनगर में पांच मंजिला बिल्डिंग झुकने के बाद जमीदोज हो गई थी। लेकिन अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने की जीडीए की मुहिम से बिल्डरों में भय नहीं बैठ पाया है।
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों के बाहर नहीं लगे बोर्ड
अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए ने कार्रवाई करने के साथ अवैध कालोनियों के बाहर बोर्ड लगाने की बात कही थी। लेकिन किसी कालोनी में अवैध निर्माण संबंधी कोई बोर्ड नजर नहीं आता है। प्राधिकरण की ओर से रजिस्ट्री पर रोक के वक्त करीब 250 अवैध कालोनियों की सूची जारी की गई थी। इनमें से जोन-तीन में सदरपुर रोड के पास बालाजी एंक्लेव, शंकर एंक्लेव, विजय एंक्लेव, कैलाशपुरम, गोविंदविहार, कृष्णा एंक्लेव, आरकेपुरम, मिसलगढ़ी के पास आकाश नगर, मोरटा, मोरटी, सिकरोड़, प्रताप विहार के साथ अन्य अवैध कालोनियों में कोई बोर्ड नहीं लगा है। दूसरी ओर अवैध निर्माण वाले बिल्डिंगों पर क्रॉस का निशान भी नहीं लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें