फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी के आदेश के बाद भी सड़कों पर दौड़ रहे १८ हजार वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
एनजीटी के आदेश के खिलाफ सड़कों पर दौड़ रहे 18 हजार वाहन
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनजीटी के आदेश के बाद भी जिले में 10 साल पुराने डीजल के वाहन दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग ऐसे वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिले में खुलेआम 18 हजार निजी और कॉमर्शियल वाहन घूम रहे हैं। अधिकारी कुछ दिन अभियान चलाकर बंद कर देते हैं।
विज्ञापन

एनजीटी ने आदेश दिया था कि एनसीआर से 10 वर्ष पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल के वाहनों को बाहर किया जाएगा। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ऐसे वाहनों का रिकॉर्ड तैयार कर लिया। जिले में निजी और कॉमर्शियल करीब 18 हजार से अधिक वाहन अभी भी संचालित हो रहे हैं। जबकि इन सभी वाहनों को एक वर्ष पहले ही जिले से बाहर हो जाना चाहिए था। एनजीटी ने वाहनों को एनसीआर से बाहर चलाने की अनुमति दी है। उसके लिए जिलों के नाम भी दिए गए हैं। जो वाहन एनसीआर में नहीं चल सकते हैं। उन्हें पूर्वांचल के जिलों में चलाया जा सकता है। परिवहन विभाग के अधिकारी एक-दो दिन अभियान चलाते हैं। कुछ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर नौकरी पूरी कर रहे हैं। एआरटीओ प्रवर्तन आरके सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर पुराने वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही बचे हुए वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग अपने वाहनों को एनसीआर से बाहर के जिलों में बेच सकते हैं। वह कार्यालय से एनओसी प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें