फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 80 बूथों पर एक ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 80 बूथों पर एक ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त करेगी कांग्रेस
विज्ञापन

गाजियाबाद। मिशन 2022 से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा परिवर्तन करने के साथ-साथ माइक्रो प्लान तैयार करेगी। अब प्रशासनिक ब्लाक की बजाय कांग्रेस अपने स्तर से ब्लाक बनाएगी और इन पर अध्यक्षों व अन्य पदों पर कार्यकर्ताओं की तैनाती करेगी। कांग्रेस पदाधिकारी नए सिरे से ब्लाक का गठन करने के लिए मंथन कर रहे हैं। अब 80 से 90 बूथों वाले क्षेत्र को एक ब्लाक बनाया जाएगा।
एक ब्लाक बनाया जाएगा। कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी राणा गोस्वामी का कहना है कि इससे पहले कांग्रेस प्रशासनिक व्यवस्था के तहत बने ब्लाक के मुताबिक संगठन का ढांचा खड़ा किया था। यानी 300 से 400 बूथों पर एक ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। जबकि भाजपा और दूसरे संगठनों ने अपने स्तर से ब्लाक और मंडल बनाकर पदाधिकारियों को नियुक्त किया है। इससे उनका संगठन का ढांचा ज्यादा मजबूत बनकर उभरा है। ऐसे में अब कांग्रेस भी उसी स्तर पर माइक्रो प्लान तैयार कर रही है। कांग्रेस के सह प्रभारी राणा गोस्वामी का कहना है कि गाजियाबाद जिले में जल्द ही नए ब्लाकों का गठन कर कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्ति करेगी। उनका कहना है कि गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र में करीब 15 ब्लाक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस को जिला व महानगर अध्यक्ष नियुक्त करने के बाद ब्लाक स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति करनी है। कांग्रेस के गाजियाबाद प्रभारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि इसके लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जा रहा है। जल्द ही नए पदाधिकारियों की ताजपोशी हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें